यूपी के उन्नाव जिले में एक सनकी पति ने शक के चलते अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों ने सात साल पहले ही शादी की थी। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों शक के चलते रिश्तों को खत्म करने वाले कई किस्से सुनने व देखने को मिले है। एक शक की वजह से किस तरह से लोगों के बीच दूरियां आती है और अंत में इसका अंजाम भयावह होता है। ऐसा ही कुछ राज्य के उन्नाव जिले में हुआ है। शुक्रवार की रात सनकी पति ने पत्नी को फोन पर दूसरे से बात करता देख गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मृत्यु की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को भी दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती के परिजनों को नहीं मंजूर था रिश्ता
जानकारी के अनुसार राज्य के उन्नाव जिले के पुरवा के वजीरगंज में शुक्रवार की यह वारदात हुई। वजीरगंज निवासी संदीप उर्फ नरेश माली नौ साल पहले दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट पी 18 पिलंजी गांव में कमाने गया था। वहां पर वह फुटपाथ पर गुमटी रखकर रेडीमेड कपड़े बेचता था। इसी दौरान करीब दो साल बाद दुकान के पास रहने वाली रामदयाल की 27 वर्षीय ऊषा से मुलाकात हुई। लेकिन ऊषा के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर विवाह कर लिया।

एक साल से दोनों के बीच चल रही थी अनबन
दोनों शादी करने के बाद पुरवा आ गए और संदीप अपने माता-पिता व बहन के साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच अनबन चल रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग एक साल से दोनों में अनबन चल रही थी क्योंकि उसको शक था कि उसकी पत्नी ऊषा किसी दूसरे से फोन पर बात करती है। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात संदीप ने पत्नी के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद संदीप के पिता रमेश व उसकी मां रामा अपनी अविवाहित बेटी अनीता को लेकर घर से बाहर निकल गए। संदीप को पुलिस ने घर से गिरफ्तार क लिया है। इस मामले में कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि आरोपित ने पत्नी का गमछे से गला घोंटकर हत्या की है।

एक ही मंडप में होनी थी दो बेटियों की शादी, दरवाजे पर बारात पहुंचने से पहले बरसने लगे अंडे

इस तरह से करीब आए थे साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव, सालों तक लोगों से छिपा रहा था रिश्ता