जानकारी होने पर नेपाल पुलिस ने अचेतावस्था में सभी को हेलीकॉप्टर से काठमांडो में लेकर जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। 

सिद्धार्थनगर (Uttar Pradesh)। भारत-नेपाल की सीमा मकवानपुर जिले के दामन स्थिति पनोरोमा रिर्जाट (नेपाल) में ठहरे आठ भारतीय पर्यटकों की एक लापरवाही के कारण दम घुटने से मौत हो गई है। सभी पर्यटक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं और वे केरल के निवासी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह की लापरवाही
एक कमरे सभी आठ लोग हीटर लगाकर सो रहे थे। चारों तरफ से शीशा बंद होने कारण सभी का दम घुटने लगा और वे सभी बेहोश हो गए। जानकारी होने पर नेपाल पुलिस ने अचेतावस्था में सभी को हेलीकॉप्टर से काठमांडो में लेकर जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

घूमने गए थे नेपाल
पुलिस के प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आया कि केरल से 15 लोगों का जत्था नेपाल टूर पर गया था। इनमें आठ लोग एक ही रूम सो रहे थे और ठंड से बचने के लिए कमरे हीटर लगा कर सो रहे थे। 

इनकी हुई मौत
रंजीत कप-(38)
इंद्र- (34)
प्रवीण- (37)
शरिया- (32)
अभि-(5)
अर्चना- (7)
वैष्णो - (5)
बद्रा कप-(9) 

(प्रतीकात्मक फोटो)