छापेमारी के दौरान यहां 20 हजार बोतलों में सैनिटाइजर भरने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमे आनंद शर्मा, आशीष सहाय के अलावा एक अन्य है। यह सभी इस अवैध सैनिटाइजर बनाने के काम में लिप्त है।  

नोएडा (Uttar Pradesh)। कोरोना के खौफ ने सैनिटाइजर व मास्क की ब्रिकी को कई गुना बढ़ा दिया है। प्रशासन ने सेक्टर-63 में एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां से लाखों रुपए का नकली सैनिटाइजर व मास्क जब्त किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग सैनिटाइजर में साबुन भरकर बेच रहे थे। इन्होंने दिल्ली एनसीआर में कई मेडिकल शॉप पर सैनिटाइजर की नकली खेप की सप्लाई की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 हजार से ज्यादा सैनिटाइजर से भरी बोतल बरामद
छापेमारी के दौरान यहां 20 हजार बोतलों में सैनिटाइजर भरने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमे आनंद शर्मा, आशीष सहाय के अलावा एक अन्य है। यह सभी इस अवैध सैनिटाइजर बनाने के काम में लिप्त है। 

पांच महीने से चल रहा था नकली कारोबार
पूछताछ में बताया कि पांच महीने पहले ही इन लोगों ने यहां नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री खोली थी। इन लोगों ने इमारत के तीसरे फ्लोर को इसके लिए इस्तेमाल किया। छत पर यह सारा माल तैयार करते थे और बोतलों में भरकर कार्टून में भरकर माल सप्लाई किया जाता था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)