गोरखपुर में बेटे के प्रेम विवाह की सजा पिता को मिली है। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के चाचा और पिता ने लड़के कि पिता के हाथ-पैर बांध उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जांच के बाद पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेटे के प्रेम विवाह की सजा उसके पिता को दी गई है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने लड़के के पिता को अगवा कर लिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक के पिता के हाथ-पैर बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन चोरी करने आए युवक को पकड़ने की सूचना दी। मामले की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने लड़के के पिता को मुक्त करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेम विवाह पर लड़के के पिता को पीटा
परसौना के मोहम्मद बरवां में रहने वाले राहुल गुप्ता की पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 2 महीने पहले प्रेमी युगल ने अपना घर छोड़ दिया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर प्रेमी युगल की तलाश कर रही थी। वहीं इस घटना के बाद रामनगर चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पीने गए लड़के के पिता को लड़की के पिता और चाचा ने जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ बाजार स्थित दुकान पर ले गए। जहां पर उसके हांथ-पैर बांध कर उनकी पिटाई कर दी और खुद ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
जिसके बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पीआरवी और हल्का पुलिस पहुंची तो पूछताछ करने पर उनके सामने मामले की सच्चाई आई। पुलिस ने लड़के के पिता को मुक्त कराकर लड़की के पिता और चाचा को अपने साथ थाने लेकर चली गई। जहां पर प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता और चाचा के साथ लड़के के पिता का चौराहे पर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष का शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं प्रेमी युगल ने थाने पर हाजिर हुए। वहां पर दोनों ने अपने आप को बालिग बताते हुए अपहरण के मामले को झूठा बताया। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों ने करीब 1 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली और प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। इसी कारण से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है।

गोरखपुर में शोरूम के उद्घाटन को देखते रहे गए VIP और मजदूर के बच्चों ने काटा फीता