प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में पिता ने कमर से तमंचा निकालकर जवान बेटे के सीने में सटाकर गोली मार दी। जमीन पर लहूलुहान होकर गिरे बेटे की कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पिता तमंचा लेकर भाग निकला।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) । पिता ने बेटे के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी मौत के बाद घर से भाग गया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की है, लेकिन अभी वजह को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। यह वारदात आज हुसेनगंज थाने के बलबीरपुर मजरे जमरावां गांव में हुई।

किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
जमरावां गांव समरजीत (24) पुरवा स्थित अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इस बीच पिता गुजरात पाल दुकान पर पहुंचा। किसी बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए नहीं रोक पाए लोग
नशे में धुत पिता अपने बेटे से गाली गलौज करने लगा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने पिता पुत्र का आपसी विवाद होने के चलते विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

कमर में रखा तमंचा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में पिता ने कमर से तमंचा निकालकर जवान बेटे के सीने में सटाकर गोली मार दी। जमीन पर लहूलुहान होकर गिरे बेटे की कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पिता तमंचा लेकर भाग निकला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। एसओ निशीकांत राय ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। परिजनों और गांव वालों से पूछताछ करके हत्या की वजह स्पष्ट की जा रही है।