मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम ने डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचने और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।

आगरा (Uttar Pradesh) । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज भोर में बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इससे कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
खंदौली इलाके में दिल्ली की तरफ से आ रही लखनऊ नंबर की कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन, आग लगने के कारण कोई मदद नहीं कर पाए। इससे कार में सवार पांच लोग जिंदा जलमरे। 

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
हादसे की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। कार का नंबर UP32 KW 6788 hai. है। लेकिन, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम ने डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचने और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।