यूपी के फिरोजाबाद में जसराना थाना के नगला नथुआ गांव में बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। हादसे के दौरान परिवार घर के अंदर सो रहा था। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दो मंजिला पक्का मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। यह घटना थाना जसराना के नगला नथुआ गांव की है। महिला की मौत के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं मकान के कुछ लटके हुए हिस्से को लेकर ग्रामीण आशंकित हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरसात का पानी भरा होने से गिरा दो मंजिला पक्का मकान
ग्रामीणों ने बताया कि मकान के आसपास बरसात का पानी भरा होने के कारण मकान गिरा है। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से इस मलबे में दबकर 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला नथुआ गांव में शीशराम पुत्र बचन लाल का परिवार रोज की तरह अपने मकान में सो रहा था। तभी बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास तेज आवाज के साथ दो मंजिला बना पक्का मकान अचानक से गिर गया। इस दौरान घर के अंदर सो रहा परिवार मलबे के नीचे दब गया। 

महिला की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मलबे में दबे 65 वर्षीय शीशराम पुत्र बच्चनलाल, 60 वर्षीय श्यामवीर पुत्र बच्चनलाल, 18 वर्षीय केशवती पुत्री शीशराम, 28 वर्षीय संगीता पत्नी अजय कुमार, 3 वर्षीय प्रतीक, 2 वर्षीय रितिक और 6 माह की प्रिया इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस दौरान मलबे में दबकर घायल हुई रिषी कुमार की पत्नी रुबी की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। एसडीएम विवेक राजपूत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो मंजिला मकान गिरने से नौ लोग घायल हुए हैं।

मिस कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी, पति को छोड़कर ग्वालियर से फिरोजाबाद आई महिला, महीनों बाद खुला ये राज