यूपी के संतकबीरनगर में शनिवार सुबह घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक, नाव पर 18 लोग सवार थे। गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगा 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। 4 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि चारों तेज बहाव में बह गए।

संतकबीरनगर (Uttar Pradesh). यूपी के संतकबीरनगर में शनिवार सुबह घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक, नाव पर 18 लोग सवार थे। गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगा 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। 4 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि चारों तेज बहाव में बह गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फसल काटने जा रहे थे लोग
एसपी ने बताया, धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के पास स्थित घाघरा नदी मे एक नाव पलटने से 4 लोग लापता हैं। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। सभी लोग नदी के दूसरी तरफ रामपुर बाग में फसल काटने जा रहे थे। बचाए गए एक शख्स की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को घटनास्थल पर पहुंचने और एसडीआरएफ की मदद से हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।