यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार को एक युवती की अधजली लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों में पूछताछ की जा रही है।

आजमगढ़ (Uttar Pradesh). यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार को एक युवती की अधजली लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर चरौवा गांव का है। यहां सालों से बंद पड़े पंचायत भवन में युवती की अधजली लाश मिली। ग्रामीणों का कहना है, खंडहर हो चुके इस भवन के आसपास लोगों का आना-जाना कम रहता है। सुबह कुछ खेलते समय बच्चे भवन के पास पहुंच गए। उन्होंने ही वहां युवती की लाश को देखा। 

शव के पास से मिली ये चीजें
पुलिस के मुताबिक, शव को देख कर लग रहा है कि युवती की हत्या कहीं और करके यहां शव फेंका गया।पहचान छिपाने के लिए तेजाब जैसी किसी चीज से सिर से लेकर कमर तक जलाया गया। युवती की उम्र करीब 18 से 20 साल लग रही है। शव के आसपास पानी की बोतलें मिली हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं। आशंका है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा।