सोशल मीडिया में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसको अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस दौरान का वीडियो भी उसने बना लिया जिसके बाद वह वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रजत भट्ट
गोरखपुर:
सोशल मीडिया इस वक्त इतना उपयोगी हो गया है कि लगभग हर कोई इसका उपयोग कर अपने- अपने कामों को पूरा कर रहा है। वहीं कई बार सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से लोग जुड़ कर कई अच्छे कामों को अंजाम देते हैं। तो वहीं कई बार इसी सोशल मीडिया से कई लोगों बड़े हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर से निकल कर आया। जहां एक युवक इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती करता है। फिर उसे ट्रेंडिंग सिखाने के बहाने घर बुलाकर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता है। इतना ही नहीं इस दौरान वह एक वीडियो भी बनाता है। उसके बाद वह युवती को धमकी देकर एक बार नहीं कई बार युवक उसके साथ दुष्कर्म करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम में हुई थी मुलाकात
दरअसल पीड़िता एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। जहां अक्टूबर 2021 में उसकी मुलाकात विनीत से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वहीं विनीत को सोशल मीडिया में काफी रूचि थी। आरोपी युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स को काफी अच्छे से हैंडल करता था। उसे इसके बारे में काफी जानकारी भी थी। विनीत को ट्रेंडिंग की जानकारी भी काफी अच्छी थी। युवती ने विनीत से ट्रेंडिंग सीखने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद 1 जनवरी 2022 को विनीत अपनी बाइक से युवती को अपने घर ले आया। उसके बाद युवती को कोल्ड ड्रिंक पीने को दीया जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो भी बनाया।

पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा जेल
इसी मामले में गोरखपुर कैंट पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की पहचान कैंट के रानीडीहा निवासी विनीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा की शादी का झांसा देकर कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। फिर बाद में मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर उसे वहां से जेल भेज दिया गया।

पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में खेलने आई मासूम को बनाया हवस का शिकार,दोनों परिवारों के बीच है पुरानी दोस्ती

इटावा में मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, कुटिया में इस तरह दी गई दर्दनाक मौत