उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया। गोंडा जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को संपन्न हुआ। जिले की सभी सात विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च, गुरुवार को जारी हुआ। गोंडा जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को संपन्न हुआ। सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 7 पर जीत दर्ज की थी। मनकापुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Mehnaun Assembly seat 2022 result: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मेहनौन विधानसभा सीट पर भाजपा से विनय कुमार द्विवेदी, सपा गठबंधन से नंदिता शुक्ला और बसपा से शिवकुमार विश्वकर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार ने जीत दर्ज की थी।

Gonda Assembly seat 2022 result Live: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। गोंडा सीट पर भाजपा से प्रतीक भूषण सिंह, सपा गठबंधन से सूरज सिंह, बसपा से हाजी मोहम्मद और कांग्रेस से रमा कश्यप प्रत्याशीथे। 2017 में भाजपा से प्रतीक भूषण सिंह जीते थे।

katra Bazar Assembly seat 2022 result: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कटरा बाजार सीट पर भाजपा से बावन सिंह, सपा गठबंधन से बैजनाथ दुबे और बसपा से विनोद कुमार शुक्ला मैदान में थे। 2017 में भाजपा से बावन सिंह जीते थे।

Colonelganj Assembly seat 2022 result Live: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कर्नलगंज सीट पर भाजपा से अजय प्रताप सिंह, सपा गठबंधन से योगेश प्रताप सिंह और बसपा से रंजीत कुमार गोस्वामी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से अजय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Tarabganj Assembly seat 2022 result Live: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। तरबगंज सीट पर भाजपा से प्रेम नारायण पांडे, सपा गठबंधन से रामभजन चौबे, बसपा से लालजी यादव और कांग्रेस से त्वारिता सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से प्रेम नारायण पांडे ने जीत दर्ज की थी। 

Gaura Assembly seat 2022 result Live: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। गौरा सीट पर भाजपा से प्रभात कुमार वर्मा, सपा गठबंधन से संजय कुमार, बसपा से निगार उस्मानी, कांग्रेस से रामप्रताप सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से प्रभात कुमार वर्मा ने जीत दर्ज की थी।

Mankapur Assembly seat 2022 result Live: इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। मनकापुर सीट पर भाजपा से रामापति शास्त्री, सपा गठबंधन से रमेश चंद्र गौतम, बसपा से श्याम नारायण, कांग्रेस से संतोष कुमारी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रामापति शास्त्री ने जीत दर्ज की थी।