यूपी के फर्रुखाबाद में शादी की रस्में उस दौरान गम का कारण बन गई जब दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात वापस आने पर दूल्हे ने सदमे में आत्महत्या कर ली। वहीं दूल्हे के घरवालों ने इस बात की जानकारी बिना पुलिस को दिए उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। 

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बिना दुल्हन के ही एक बारात वापस लौट गई। इसके बाद दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने इस मामले में बिना पुलिस को सूचित किए ही उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बिना दुल्हन के बारात वापस के वजह से ही दूल्हे ने यह कदम उठाया ऐसा बताया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिकिया गांव के निवासी एक युवक की बारात जौनपुर के सदर कोतवाली अंतर्गत गांव हमजापुर में गई थी। 21 वर्षीय युवक की बारात जब हमजापुर पहुंची तो उसका खूब स्वागत सत्कार किया गया। हालांकि जयमाला के समय सब एकाएक बदल गया। 

दुल्हन ने किया शादी से इंकार 
जयमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे के रंग को लेकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन जयमाला डालने को ही तैयार नहीं हुई। उसका साफतौर पर कहना था कि कुछ भी हो जाए वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। जिसके बाद सभी बाराती और जनाती हैरान रह गए। काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरन बारात को वापस ले जाया गया। 

दूल्हा नहीं बर्दाश्त कर पाया सदमा 
वर पक्ष के लोगों का कहना है कि बारात के लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थीं। शादी को लेकर काफी खर्च भी हुआ था। हालांकि बिना दुल्हन के बारात वापस आई तो लड़का यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे से लटकता हुआ पाया तो वह भी दंग रह गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को भी सूचित नहीं किया। 

मवेशियों से लदी चलती ट्रक में लगी आग, तस्करी कर ले जाया जा रहा था बिहार

केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्या का एक्सीडेंट, डिप्टी सीएम ने बताया- मामूली चोट आई लेकिन अब वो ठीक है