यूपी के हाथरस में गैस-सिंलेडर में आग लगने से परिवार के पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। बता दें कि खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। सिलेंडर फटने के बाद घर की छत पर आग फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गैस-सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द में शुक्रवार देर रात घर में छत पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। वहीं शक्रवार देर रात कूपा खुर्द गांव के रहने वाले शहजाद की पत्नी नूरबानो खाना बना रही थी। मिट्टी के चुल्हे में खाना बनाते समय 10 मीटर की दूरी पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस रिसाव के चलते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं आग बुझाने की कोशिश में शहजाद उसकी पत्नी नूर बानो, बेटा अफजल तथा इमरान समेत बेटी सवाना झुलस गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि घर की छत पर आग ही आग नजर आ रही थी। वहीं लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

गैस रिसने से हुआ बड़ा हादसा
कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर को छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर छत पर लगी आग को बुझाया। आग लगने से हजारों रुपए का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। वहीं परिवार के पांचों सदस्य इस हादसे में बुरी तरह से जल गए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों को गैस रिसने की जानकारी नहीं थी। जिसके चलते यह हादसा हो गया। बता दें कि आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्यों के पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है।

PET परीक्षा देने आए युवक पर महिला ने जमकर बरसाए चप्पल, पिटाई का कारण जानने के लिए थाने पहुंच गया पीड़ित