विवाद के दौरान पत्नी की बातें सुनकर आक्रोशित पति ने उसकी नाक ही काट दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद पति गोवर्धन फुफेरे भाई के 70 हजार रुपये उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल राधिका को सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया है। मामले में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। 

सीतापुर (Uttar Pradesh)। घर चलने को लेकर हुए विवाद में पति ने हैरान कर देने वाले वारदात को अंजाम दिया। विवाद के दौरान आक्रोशित पति ने पत्नी की नाक ही काट दी। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य़ केंद्र में कराया गया। वहीं, पीड़िता पर 70 हजार रुपए लेकर भागने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। यह घटना तंबौर थाना क्षेत्र के कुरतैहिया के लौकी गांव की है। जहां पत्नी अपने फूफेरे भाई के घर से जाने को नहीं थी, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
रेउसा क्षेत्र के सिरसा निवासी गोवर्धन अपनी पत्नी राधिका संग फूफेरे भाई वेदराम के घर पर छह महीने से रह रहा था। गोवर्धन के चार बच्चे भी हैं। गोवर्धन अपनी पत्नी से वापस अपने गांव सिरसा में रहने के लिए कह रहा था। पत्नी राधिका का कहना था कि वो लौकी में ही रहेगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

पुलिस को सुनाई ये कहानी
विवाद के दौरान पत्नी की बातें सुनकर आक्रोशित पति ने उसकी नाक ही काट दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद पति गोवर्धन फुफेरे भाई के 70 हजार रुपये उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल राधिका को सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया है। मामले में आरोपी पति के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।