बदायूं में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बदायूं: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीते दिनों तेजी के साथ आए दुष्कर्म (rape) के मामलों के बीच यूपी के बदायूं (badaun) से दुष्कर्म से जुड़ा एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में काम करने के लिए आई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव का है। बीती 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही नाबालिग किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद वह किशोरी से दुष्कर्म किया, इसी दौरान उसकी पत्नी अपने पति की हैवानियत का वीडियो बनाती रही। पति की हवस मिटने के बाद दंपति ने किशोरी से बोला कि अगर इस घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो वीडियो को वायरल कर देंगे। उनकी यह बात सुनकर युवती डर गई और इस बात की जानकारी उसने किसी को नहीं दी। 

वीडियो वायरल होने के पीड़िता के परिवार को चला पता
हालांकि आरोपी की पत्नी ने वीडियो को वायरल कर दिया। जिसके बाद दुष्कर्म की घटना सबके सामने आ गयी। पीड़िता के घर वालों को जब वीडियो की जानकारी हुई तब घरवालों ने उससे घटना की बारे में किशोरी से पूछा। परिवार की ओर से हो रही पूछताछ के बाद पीड़िता ने रोते हुए पूरी बात परिवार वालों को बता दी। थानाध्यक्ष चरण सिंह राणा ने बताया कि किशोरी ने उक्त दंपत्ति के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस थाने में दी है। इसके आधार पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों के खिलााफ पाक्सो, आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ में बेटी पैदा करने की मां को मिली बड़ी सजा, पीड़िता ने रो-रोकर बताई अपनी कहानी