शुरूआती जांच में सामने आया है कि, युवक मानसिक रूप से तनाव में था। 

बागपत. बिनौली थाना इलाके के धनोरा सिल्वर गांव में गुरुवार सुबह एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और तफ्तीश शुरू की है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से तनाव में था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धनोरा सिल्वर गांव के रहने वाले राजेश गांव में सैलून की दुकान चलाता था। अपनी पत्नी सुषमा से अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस पर राजेश ने घर में रखे 315 तमंचे से पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन पति राजेश ने तमंचा अपनी की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

एएसपी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।