संभल जिले के चंदौसी में दो महिलाएं मामूली सी बात पर छात्रा के साथ हैवानियत पर उतर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जरा सी बात को लेकर दो महिलाएं एक छात्रा की दुश्मन बन गई और उसके साथ शर्मनाक हरकतें करने लगी। इन दोनों महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से महिलाएं छात्रा के साथ हैवानियत कर रही हैं। बीच सड़क पर महिलाओं की इस करतूत को लोग तमाशा समझ कर देखते रहे। लेकिन पीड़िता की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामूली सी बात पर हुआ था विवाद
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। यह घटना चंदौसी के बनियाठेर थाने के गांव बाकरपुर बेहतरी की है। बताया जा रहा है कि जिस छात्रा को दोनों महिलाओं ने बेरहमी से पीटा और प्रताड़ित किया है उसके पिता मोहल्ले में ही पकौड़ी का ठेला लगाते है। दोनों दबंग महिलाएं अक्सर उनके ठेले के पास कूड़ा फेंकती थी। कूड़ा फेंकने से मना करने पर दोनों दंबग महिलाएं बौखला उठीं और इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दे दिया।

दबंग महिलाओं ने छात्रा को बेरहमी से पीटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिलाएं जिस छात्रा को वीडियो में पीटती हुई नजर आ रही हैं वह चंदौसी के एक गर्ल्स कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बीते शनिवार को कूड़ा फेंकने से मना करने के बाद उन के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद अगले दिन यानी रविवार को दोनों दबंग महिलाएं छात्रा के घर में घुस गईं और खाना बना रही छात्रा को घसीटकर सड़क पर ले आईं। बीच सड़क पर दोनों महिलाओं ने छात्रा के साथ हैवानियत करनी शुरूकर दी। महिलाओं ने पहले लात-घूसों और डंडो से छात्रा को बेरहमी से पीट दिया और जब इतने पर भी उनका मन नहीं भरा तो वह नाली का कीचड़ लेकर छात्रा के मुंह पर लगा दिया।

ग्रामीणों ने नहीं की छात्रा की मदद
इस दौरान छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी और आसपास खड़े तमाशा देख रहे लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। लेकिन कोई भी छात्रा की मदद करने के लिए आगे नहीं आया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ में झाड़-फूंक के नाम पर इमाम ने मासूम के साथ की हैवानियत, संभल से भी सामने आई हैरान करने वाली घटना