यूपी के कानपुर में एक युवक ने अपने मामा पर सौतेली मां की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसकी मां की हत्या कर दी है। डीएम की अनुमित के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यापारी ने अपने मामा पर सौतेली मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उसने अपने मामा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। व्यापारी का आरोप है कि 50 लाख की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मामा ने उसकी सौतेली मां की हत्या कर दी है। बता दे कि यह मामला जिले के चमनगंज के प्रेमनगर का है। डीएम की अनुमति के बाद मृतका के शव को एक महीने बाद गुरुवार को कब्र से बाहर निकाला गया है। प्रेमनगर चमनगंज निवासी शाह फैज अंसारी ने बताया कि वर्ष 1999 में उनकी मां का निधन हो गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामा पर लगाया सौतेली मां को मारने का आरोप
जिसके बाद पेशकार रोड प्रेमनगर के रहने वाले शहजादे ने फैज अंसारी के पिता की संपत्ति और रसूख को देखकर वर्ष 2004 में 51 साल के पिता से अपनी 31 साल की बहन कमरजहां से शादी करवा दी थी। इसके बाद वर्ष 2019 में फैज अंसारी के माता-पिता हज करने गए थे। जहां पर उसके मामा शहजादे ने साजिश के तहत उन्हें मार दिया। फैज अंसारी ने बताया कि सौतेली मां के भाई शहजादे ने झांसे में लेकर उससे 17 लाख रुपए ले लिए थे। फैज ने बताया कि 25 सितंबर 2022 को उसकी मां का निधन हुआ था। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फैज अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे आशंका है कि सौतेली मां के भाइयो ने 50 लाख की जमीन हथियाने के लिए साजिश के तहत उनकी हत्या की है। तहरीर के आधार पर उसके सौतेले मामा शहजादे और मामी के खिलाफ 10 अक्टूबर 2022 को हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई थी। वहीं एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीएम की अनुमति मिलने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बार-बार भौंक रहे कुत्ते को कानपुर के 'जैकी' ने सुलाई मौत की नींद, ईंट से ऐसा वार देख आप भी हो जाएंगे हैरान