यूपी के कासगंज में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। जब मामले की जानकारी युवक की पहली पत्नी को हुई तो उसने जमकर बवाल किया। इसके बाद पहली पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पति की हरकतों से पत्नी इस कदर परेशान हुई कि महिला सीधा पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले कऊई दिनों से पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। पत्नी के मायके जाने के बाद पति दूसरी शादी कर दुल्हन को घर ले आया। जब पहली पत्नी को मामले की जानकारी हुई तो वह बौखला गई। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरूकर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
ढोलना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला ने बताया कि करीब 9 साल पहले सहावर के सतरोई खालिकपुर निवासी देवेंद्र पुत्र होती लाल के साथ उसकी शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरूकर दिया था। इस मामले की उसने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। महिला ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच बीते 9 नवंबर पर उसके पति देवेंद्र ने मिरहची क्षेत्र की युवती से दूसरी शादी कर ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
पति के दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला अपने घरवालों के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरूकर दिया और घर में भी नहीं घुसने दिया। महिला ने बताया कि उसके पति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने दोबारा ससुराल आने की कोशिश की तो वह उसे जान से मार देगा। सहावर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि महिला ने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

नई नवेली दुल्हन के साथ युवक को डांस करना पड़ा भारी, पहली पत्नी ने थाने में पहुंचकर किया इस बात का खुलासा