यूपी के जिले लखनऊ में सीएमएस का नौंवी का छात्र रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में घायल मिला। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से नोट मिला, जिसमें उसने एक गलती के लिए टीचर से माफी मांगी है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार की दोपहर को एक छात्र रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में घायल मिला है। आनन-फानन में लोगों ने गंभीर हालत में उसको अस्पताल में पहुंचाया गया। यह हादसा शहर के गोमतीनगर विस्तार में हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि नौंवी का छात्र सीएमएस में पढ़ाई करता है। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने देर रात क्रिटिकल कंडिशन में मेदांता में शिफ्ट कर दिया है। उसके पास से नोट मिला है, जिसमें उसने एक गलती के लिए टीचर से माफी मांगी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गलती होने पर यह स्कूल की है साधारण प्रक्रिया
गंभीर रूप से घायल छात्र के बैग से मिले नोट में लिखा था कि मैं आदित्य तिवारी कक्षा 9 का छात्र हूं। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मैंने जो किया था, वह बिल्कुल गलत था। मैम मैं वादा करता हूं कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। दूसरी ओर सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना का कहना है कि घटना से पूरा सीएमएस परिवार सकते में हैं और आदित्य के ठीक होने की मनोकामना करता है। छात्र से मिला नोट स्कूल की साधारण प्रक्रिया है, जब कोई छात्र गलती करता है तो शिक्षिका माफीनामा लिखवाती है। छात्र ने शिक्षिका का नंबर पिता के मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था। इस वजह से टीचर ने उससे कहा कि तुम्हारे पिता से बात नहीं हो पा रही है। उनसे कहना होम विजिट पर आना है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि तुम्हारा आईकार्ड भी नहीं बना है। उनसे दो फोटो भी लेनी है।

घटना के दौरान स्कूल की प्रिसिंपल थी शहर से बाहर
स्कूल की प्रिंसिपल संगीता बैनर्जी की बहन के बीमार होने की वजह से इस घटना के दौरान वह कानपुर में थी। इस वारदात के सूचना मिलते ही वह वहां से वापस आकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक सीएमएस गोमतीनगर विस्तार का छात्र आदित्य तिवारी छुट्टी के बाद ट्रैक के पास घायल मिला। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि बैग में मिले नोट की जांच होगी और घरवालों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

14 घंटे तमाशबीन बनी रही प्रयागराज और कौशाम्बी पुलिस, शव लेकर घूमते रहे परिजन, पंचायत के बाद भी नहीं निकला हल

कौशाम्बी: चोर सिपाही के खेल में BJP नेता के बेटे से हो गया 11 साल के मासूम का मर्डर