यूपी सीएम योगी ने उतारे गए लाउडस्पीकर लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि जो भी लाउडस्पीकर उतारे गए है उनको निकट के स्कूल में लगाये जायें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बातचीत के माध्यम से कहा है कि 'हमने अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकरों को हटाने में सफलता पाई है। लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहेगी, सौहार्द के साथ हमने यह करके उदाहरण प्रस्तुत किया है।'

सीएम योगी ने लाउडस्पीकर की आवाज़ को लेकर आदेश जरी किया है
सीएम योगी ने कहा कि 'यदि कहीं अनावश्यक लाउडस्पीकर लगाए जाने या फिर तेज आवाज में बजने की शिकायत प्राप्त हुई तो सम्बंधित सर्किल के पुलिस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। संवाद के माध्यम से विभिन्न जनपदों में जो लाउडस्पीकर लोगों ने हटाये हैं, उन्हें आवश्यकतानुसार निकटस्थ स्कूलों को उपलब्ध कराने में सहयोग करें।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अवैध वाहन स्टैंडों को लेकर होगी कार्रवाई
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्टैंड को लेकर भी सख्ती से पेश आई आए हैं। उन्होंने कहा कि 'अगले 48 घंटों के भीतर समाप्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का स्थाई मसादान करें। आगे कहा कि स्टैंडों के लिए जगह तय की जाए और ऐसे स्टैंड नियमानुसार संचालित किए जाएं।

रोड़ सेफ्टी को लेकर निर्देश दिये 
सीएम योगी ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की है। इसमें प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ क्षेत्रीय, परिक्षेत्रीय तथा जिला पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

नवविवाहित दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, एक साल पहले ही दोनों ने की थी लव मैरिज