उत्तर प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में योगी सरकार सिंचाई विभाग में 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रही है। जल्‍द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभागीय स्‍तर पर इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में योगी सरकार सिंचाई विभाग में 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रही है। जल्‍द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभागीय स्‍तर पर इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विभाग इन पदों पर करेगा भर्ती
बता दें कि यूपी के सिंचाई विभाग में खंडीय, मंडलीय और प्रमुख अभियंता कार्यालय संवर्ग के लिपिक, मंडलीय और प्रमुख अभियंता कार्यालय संवर्ग के लिपिक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक, जिलेदार, कार्य पर्यवेक्षक, मुंशी, हेड मुंशी और नलकूप चालकों के साथ-साथ उप राजस्व अधिकारी के पद खाली हैं।

अलग-अलग पदों पर इतनी वैकेंसी
जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में लिपिक के 2,375 पद, सींचपाल के 4,587 पद, सींच पर्यवेक्षक के 849 पद, जिलेदार के पद पर 430, कार्य पर्यवेक्षक के पद पर 49, मुंशी के पद पर 315, हेड मुंशी के पद पर 38 और नलकूप चालक के 5,724 पद खाली पड़े हैं।