यूपी के जिले मैनपुरी में दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर युवक के घरवालों ने ही जिंदा जलाने की कोशिश की है। पीड़ित युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सैय्यद मो नवाज़

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भाई अपने चाचा की लड़की के साथ महीनों से दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद उसके घरवालों ने गर्भवती होने पर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आनन-फानन में आग में झुलसी पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लड़की से दुष्कर्म ताऊ का लड़का ही करता रहा। यह बात उसने डर की वजह से अपने घर में किसी को नहीं बताई और छिपा ली। इसके बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो दोनों परिवार के सदस्यों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी। आरोपी के परिवार के द्वारा की गई इस हरकत के बाद पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

तीन महीने बाद युवती के परिवार को पता चला सच 
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़ित युवती की मां ने आठ अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। इसके बारे में तीन महीने बाद पता चला जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने आगे पुलिस को बताया कि लड़की ने बताया कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में लगने वाले भाई ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात को राजी हो गए। परिवार के बीच सुलह होने के बाद भी छह अक्टूबर को आरोपी समेत उसके घरवालों ने पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया

पंचायत के आदेश के बाद शर्तें मनाने के लिए हुए था तैयार
आरोपी की मां ने पीड़ित की मां यानी देवरानी से कहा कि वह लड़की की शादी का खर्चा उठा लेगी और उसको इसी बहाने से अपने साथ ले गई। उसके बाद युवती को जलाकर मारने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी और उसके आदेश के बाद कानून से बचने के लिए आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए। इसके साथ ही लड़की की शादी का इंतजाम भी करे। पंचायत के आदेश के बाद आरोपी सभी शर्तें मनाने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन उसके बाद भी लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।

पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि पीड़ित युवती की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पीड़िता को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता के ताऊ के लड़के, उसकी बहन और ताई पर नाबालिग को जिंदा जलाने का आरोप है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मथुरा: बर्थडे के दिन ही गोद से छिटककर नदी में गिरी बच्ची, घरवालों की आंखों के सामने 3 साल की मासूम का हुआ ऐसा