यूपी के कानपुर में एक शख्स ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में एक शख्स ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कल्याणपुर के मसवानपुर का है। यहां रहने वाला पंकज गौतम सिलाई का काम करता था। उसके भाई दीपक ने बताया, इसी साल 12 फरवरी को पंकज की स्वरूपनगर की नेहा से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से भाभी मायके जाने की जिद कर रही थीं। इस पर दोनों में काफी विवाद भी हुआ था। 

उसने बताया, शुक्रवार रात पंकज नशे में धुत होकर घर आया था। जिसके बाद पति पत्नी में एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच भाई ने तमंचे से भाभी पर फायर कर दिया। जिससे वो लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। गोली आवाज सुनकर जब तक हम वहां पहुंचे तक तक भाई ने खुद को भी गोली मार ली थी। 
मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घाषित कर दिया, जबकि भाभी का इलाज चल रहा है। 

पुलिस का क्या है कहना
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने घरवालों के साथ साथ पड़ोसियों से भी पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने कहा, पत्नी की मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर पति ने पत्नी और खुद को गोली मार ली। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।