आगरा में दो युवकों को मोबाइल चार्जिंग में लगाकर गाने सुनना महंगा पड़ गया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आगरा: आगरा के फतेहाबाद के छतरियापुरा में रहने वाले दो चचेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। दोनों का नाम नीरज और धर्मेंद्र है। दोनों भाई मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाने के बाद ईयरफोन्स से गाने सुन रहे थे। इसी दौरान फोन में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में जहां 20 वर्षीय नीरज की मौत हो गई वहीं धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


करंट से फटा मोबाइल 
दोनों भाई पहले से ही फोन में गाने सुन रहे थे। अचानक मोबाइल की बैटरी लो हुई तो उन्होंने फोन चार्जिंग पर लगा दिया। इसके बाद दोनों इयरफोन लगाकर एक साथ ही गाने सुनने लगे। तभी तेज आवाज के साथ मोबाइल में ब्लास्ट हो गया।


परिजनों ने ट्रांसफर्मर में बताया फॉल्ट 
वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रांसफर्मर में फॉल्ट की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर्मर में गड़बड़ी के कारन करंट फैला और ये हादसा हुआ। परिजनों ने शव के साथ फतेहाबाद-आगरा रोड भी जाम किया, जिसे बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर क्लियर करवाया।