राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कर्ज में डूबे एक युवक ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन पत्नी वे बेटे को जहर देकर मार दिया उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कर्ज में डूबे एक युवक ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन पत्नी वे बेटे को जहर देकर मार दिया उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें क‍ि लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में विशाल मदुलानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। घर से थोड़ी दूर पर ही उनका साइबर कैफे था। शन‍िवार को व‍िशाल की शादी की सालग‍ि‍रह थी, लेक‍िन यह द‍िन उनके पर‍िवार के ल‍िए ज‍िंंदगी का आख‍िरी द‍िन साब‍ित हुआ। विशाल ने कर्ज में डूबने के बाद अपनी पत्नी हिमानी व तीन साल के बेटे वकुल को जहर देकर मार दिया उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सुसाइड नोट में ठहराया खुद को जिम्मेदार 
विशाल के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में विशाल ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में ही विशाल ने कर्ज की बात लिखी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के निरीक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की ।