यूपी के झांसी में शनिवार को दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 15 मजदूर दब गए, जिनमें 5 मजदूरों की मौत की खबर है। वहीं, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

झांसी (Uttar Pradesh). यूपी के झांसी में शनिवार को दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 15 मजदूर दब गए, जिनमें 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना सुरक्षा उपकरण के क्रेशर पर काम कर रहे थे मजदूर
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया, मध्य प्रदेश और उप्र के बार्डर पर बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव इलाके में दीवार बनाने का काम चल रहा था। अचानक दीवार गिरने से 15 लोग मलबे में दब गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। दस का इलाज अभी चल रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गांव में स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। तभी अचानक ये हादसा हुआ। मौके पर तुंरत ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। आरोप है कि क्रशर की दीवार बनाने वाले मजदूरों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन था, न हीं उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा उपकरणों से ही क्रशर पर मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।

सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने डीएम को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश देते हुए घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा, हादसे में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।