यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के पर लगा है, जोकि फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार देर शाम एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के पर लगा है, जोकि फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला उत्तर कोतवाली के कैलाश नगर का है। यहां रहने वाले लोकेंद्र शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और पति फरार था। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई संजीव ने अपने जीजा लोकेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। पिछले कई सालों से वो मेरी बहन को जान से मारने की कोशिश कर रहा था। बहन को नौकरानी की तरह रखा जाता था। मौका पाकर अपने अन्य साथियों के साथ उसने बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। इस साजिश में कईं लोग शामिल हैं।

पुलिस ने जताई ये आशंका 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया, महिला की हत्या लाइसेंसी रायफल की गोली से की गई है। पति—पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पति फरार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा। घर में लगा सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। महिला को पीछे से गोली मारी गई।