यूपी के मेरठ निवासी महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका में रहने के दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। महिला ने मेरठ पुलिस को तहरीर देते हुए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली एक महिला से अमेरिका में दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि अमेरिका में रहने के दौरान उसके ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने ससुर का विरोध किया तो सास, ससुर और पति ने उसको बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता है। पीड़िता की शिकायत के बाद मेरठ पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि तीनों आरोपी अभी तक बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आए हैं। सीओ कैंट रूपाली चौधरी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले के तीनों आरोपी अमेरिका में मौजूद है, उन्हें बयान के लिए बुलाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने जबरन कराया गर्भपात
मेरठ के कैंट लालकुर्ती इलाके में रहने वाली महिला की शादी लगभग 8 साल पहले हुई थी। इसके बाद महिला अपने ससुराल वालों के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2016 में उसके पति ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने पति का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता की हालत काफी खराब हो गई। वहीं अप्रैल 2019 में पीड़िता के पति, सास और ससुर ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल वाले लगातार उसको प्रताड़ित करते थे। वहीं महिला के ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बड़ी मुश्किल से उसने अपने आप को बचाया।

पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया केस
पीड़िता ने बताया कि जब महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी तो ससुर को कुछ कहने की बजाय उसने पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद वर्ष 2020 में पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं जब महिला अपने मायके वापस आई तो इस दौरान उसका पति भी साथ आया था। महिला ने बताया कि इस दौरान वह मथुरा गई थी। जहां पर उसके ससुराल वालों ने उसे छत से फेंकने का प्रयास किया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने मथुरा थाने में मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुर, सास और पति के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, जानलेवा हमला और दहेज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि विधिक राय लेने के बाद मामले पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ: भाई को दुकान पर बैठा प्रेमी के साथ फरार हुई बहन, 10 दिनों पहले ही शादी के लिए देखा गया था रिश्ता