कौशांबी (Uttar Pradesh). यूपी के कौशांबी में 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने मासूम के साथ खेत में रेप किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 8 साल की बच्ची खेत गई थी। इस बीच पड़ोसी गांव का एक युवक वहां आया बच्ची को झाड़ियों की तरफ खींच ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और युवक को मौके से दबोच लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बच्ची को आरोपी ने बुरी तरह किया घायल
बच्ची की मां ने बताया- बेटी के पूरे शरीर पर दांत से काटने के गंभीर निशान हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।