शराब पीने से रोकने पर पति ने अपनी ही पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। चाकू से वार किए जाने पर गंभीर रुप से घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

नोएडा: नशा भले ही शान और मजे के लिए किया जाता हो लेकिन ये नशा आपकी जिंदगी को बेवक्त ही बर्बाद कर सकता है। नशे की आदत जिंदगी भर के लिए सजा बन जाती है। इसकी लत मौत का कारण तक बन जाती है। ऐसा ही एक वाकया नोएडा में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है। बता दें कि नशे में धुत अजय ने अपनी पत्नी के गर्दन और हाथ पर 6 बार वार किए। नोएडा स्थित सलारपुर के भट्‌टा कॉलोनी में रहने वाली अनीता भदौरिया के पति को नशे की लत लगी थी। अनीता का पति अजय भदौरिया आए दिन शराब पीकर घर वापस आता था। अनीता अपने पति को शराब पीने से मना किया करती थी और अक्सर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशे की हालत में किया पत्नी पर चाकू से हमला
मंगलवार की रात अजय एक बार फिर नशे की हालत में घर आया। पति को नशे में देख अनीता का उससे झगड़ा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि अजय ने नशे की हालत में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। अजय ने अपनी पत्नी के शरीर पर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। अनीता की चीख सुनकर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अनीता को गंभीर रूप से घायल देखा। गंभीर रूप से घायल अनीता को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
अनीता मूलरूप से कानपुर की रहने वाली थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। अक्सर शराब के चलते उसके पति से झगड़ा होता रहता था। अजय ने अनीता के गर्दन, हाथ और कमर पर चाकू से वार किया था। जिससे अनीता का बहुत खून बह गया था। आस-पड़ोस के लोगों ने चीखपुकार सुन पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

बेटे और पति की मौजदूगी में डिप्रेशन का शिकार महिला ने उठाया बड़ा कदम, नोएड में साल 2015 से चल रहा था इलाज