नदी पार करते वक्त हुआ हादसा। खेत पर धान रोपाई करने जा रहे थे लोग। एनडीआरएफ की टीम जुटी है बचाव -कार्य में। 

बहराइच: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र से जुड़े लौकाही गांव में ग्रामीणों से भरी एक नांव सरयू नदी में पलट गई। हादसे में 17 लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक शव बरामद किया गया है। ये सभी लोग नदी पार कर खेत पर धान रोपाई करने जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य चालू किया। घटना रविवार सुबह की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 लौकाही गांव में ग्रामीणों को खेत पर जाने के लिए नदी पार करना होता है। हादसा तभी हुआ। नाव में करीब 20 लोग सवार थे। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।