यूपी के मेरठ जिले में एक पाकिस्तानी अफसर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं युवती ने अपने देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। साथ ही युवती ने पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े सबूत भी दिए हैं।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों के बीच यूपी के मेरठ जिले से इसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। जहां एसएसपी के कार्यालय में दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची युवती के शिकायत पत्र में एक पाकिस्तानी युवक की ओर से की गई घिनौनी वारदात की दास्तां लिखी और साथ ही उसने अपने देवर और ससुर पर पाकिस्तानी के साथ मिलकर अवैध हथियारों की सप्लाई करने का आरोप भी लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े सबूत भी दिए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथियारों की अवैध सप्लाई का किया विरोध तो देवर और ससुर के सामने पाकिस्तानी ने किया दुष्कर्म
पूरा मामला यूपी के मेरठ जिला स्थित मवाना का है। जहां रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि शादी नौ साल पहले गौतमबुद्धनगर के छौलस गांव में हुई थी। महिला के पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उसने बताया कि बीते 3 सालों से पाकिस्तानी अफसर अली का उसके घर आना जाना है। उसने बताया कि देवर और ससुर पाकिस्तानी अफसर अली के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध हथियारों की सप्लाई की जानकारी जब उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद देवर-ससुर ने उसको बंधक बनाया और पाकिस्तानी अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।

आरोपियों ने पति को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, विरोध के बाद बार-बार धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी बीच सऊदी अरब से एक सप्ताह पहले पति वापस लौटे तो महिला ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पति ने जब देवर और ससुर से इसके बारे में पूछा तो आरोपियों ने पीड़िता के पति को भी मारने की धमकी दे दी। कांवड़ यात्रा के चलते एसएसपी ऑफिस पर कोई अधिकारी नहीं मिले। वहां एक दरोगा ने महिला को पीली पर्ची दी और जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है।

महोबा के पांच बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर जिंदा होने का दे रहे सबूत, DM के पास पहुंचकर लगाई मदद की गुहार

शाहजहांपुर: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद चिता से गायब हुआ सिर, पड़ोसी के घर में तलाशी के बाद मचा हड़कंप