तलाश में जुटी हुई स्पेशल सेल को शाहरुख की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि आरोपी अब यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक अब बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। सीएए को लेकर हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। लाल टी-शर्ट में गोली चलाने वाला ये शख्स शाहरूख है। जिसकी पहचान होने के बाद से ही पुलिस और स्पेशल सेल उसकी तलाश में जुटी हुई है। एक समाचार चैनल की खबरों के मुताबिक शाहरुख यूपी में छिपा हुआ है। बता दें कि अब तक 47 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन शहरों में छिपता रहा शाहरूख
दिल्ली के मौजपुर इलाके में गोली चलने वाला आरोपी युवक शाहरूख फायरिंग करने के बाद पानीपत पहुंचा था। इसके बाद वह कैराना, अमरोहा जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में छिपता रहा। 

बरेली में छिपा है शाहरूख
तलाश में जुटी हुई स्पेशल सेल को शाहरुख की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि आरोपी अब यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक अब बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।