यूपी के रायबरेली में महिला के द्वारा पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति शराब का आदी था और इसी के चलते उसने यह हत्या की। 

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में पत्नी के द्वारा पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति की हत्या कर उसके साथ सोने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को पलंग की पटिया से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बड़े आराम से वह उसके शव के साथ सो गई। सुबह उठकर उसने बच्चों को हिदायत दी कि पापा सो रहे हैं उन्हें जगाना नहीं। महिला इसके बाद रोज की तरह अपने ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए चली गई। दिनभर ब्यूटी पार्लर पर काम करने के बाद वह शाम को वापस आई और मुंह हाथ धोकर खाना बनाने लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों को खाना खिलाने के बाद पति के शव को गेट पर फेंका 
जानकारी के अनुसार शाम को जब पत्नी घर पर वापस आई तो उसने बच्चों को खाना खिलाया और फिर उन्हें सुलाकर खुद जागती रही। आधी रात को जब बच्चे सो गए तो पति के मृत शरीर को खींचकर उसने गेंट पर फेंक दिया। सुबह होते ही महिला ने गेट के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया कि पति शराब पीकर आए और गिर गए हैं। इसी के चलते महिला ने पति के मौत की बात कही। शुरुआती जांच में पुलिस भी महिला की बातों को सही मानते रहे। पुलिस को लगा कि ज्यादा शराब पीने की वजह से ही युवक की मौत हो गई होगी। हालांकि उस वक्त पुलिस चौंक गई जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आया। इसके बाद टीम ने महिला से पूछताछ की। 

महिला ही कर रही थी परिवार का पालन पोषण
घटना बछरावां थाना इलाके के पश्चिम गांव की है। जहां रहने वाला अतुल शराब का आदी था। उसकी पत्नी अन्नू ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। अतुल खुद तो कुछ कमाता नहीं था और पत्नी की कमाई को भी शराब में ही उड़ा देता था। इसी से तंग आकर अन्नू ने यह कदम उठाया। उसने पलंग की पटिया से पीटकर पति को मौत के घाट उतारा। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

औरैया: बाल-बाल बचे 6 लोग, फिल्मी स्टाइल में पुल से लटकी कार