झूला झूलकर आनंद उठाया केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने। सदस्यता अभियान के तहत पहुंची थीं डीघ गांव।

फतेहपुर: मलवा के डीघ गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पेड़ पर लगे झूले को देखकर अपने-आप को उसे झूलने से नहीं रोक पाई। उन्होंने झूला झूलकर आनंद उठाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री रविवार को फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत डीघ गांव में सदस्यता अभियान में पहुंची थीं। सदस्यता अभियान जिस स्थान पर होना था, उसी स्थान पर एक पेड़ पर झूला पड़ा हुआ था। झूला देखकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने को रोक नहीं सकी और झूला झूल कर खूब आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री को झूला झूलता देख मौजूद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और मौजूद तमाम अधिकारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। 

 केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल के जरिए करीब 100 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत यहां भी अभियान चलाया गया।

"

<br/>