यूपी के सहारनपुर में पत्नी और गर्भवती सास को जिंदा जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले ही पत्नी और सास को जिंदा जलाने की साजिश रच डाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और गर्भवती सास को जिंदा जला दिया। इस हादसे में सास पायल की मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी रितिका गंभीर रूप से झुलस गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ नें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसने दोनों की हत्या की साजिश पहले ही कर ली थी। आरोपी नितिन ने बताया कि दोनों को जिंदा जलाने के लिए उसने पहले ही बाइक से रात में ही पेट्रोल निकाल कर बोतल को फ्रिज में रख दिया था। आरोपी ने कहा कि मां बिंदर और भाई आकाश की लाख मिन्नतों के बाद भी उसकी सास पायल ने उसकी पत्नी रितिका को उसके साथ नहीं भेजा। इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश कर डाली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले से बना लिया था हत्या का प्लान
आरोपी नितिन ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी और सास पायल एक ही कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह 5 बजे उठकर उसने फ्रिज से पेट्रोल की बोतल निकाली और कमरे की ओर चला गया। लेकिन जैसे ही उसने सास के बिस्तर में आग लगाई तो उसके हाथ से बोतल गिर गई और पेट्रोल पूरे कमरे में फैल गया। इस दौरान नितिन के भी हाथ-पैर आग में झुलस गए। कमरे में आग लगी देख उसकी पत्नी रितिका ने नितिन को कमरे में देख उससे जिंदगी की भीख मांगी, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। वह कमरे से भाग निकला। बता दें कि नितिन राज मिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि करीब तीन साल पहले सहारनपुर में उसकी मुलाकात पायल से हुई थी। पायल के घर आने जाने पर नितिका का पायल की बड़ी बेटी रितिका से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद वह 14 फरवरी 2020 को रितिका को लेकर फरार हो गया। रितिका की मां ने नितिन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं जेल से छुटने के बाद एक बार फिर वह 24 फरवरी 2021 को रितिका को लेकर फरार हो गया। तब सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद फरवरी 2022 में ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद रितिका अपने पति नितिन के घर गोहरनी में रहने लगी थी। इस दौरान नितिन की मां बिंदर ने उसे अपने पास बुला लिया था। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन गोहरनी में रहने के बाद रितिका अपने मायके सहारनपुर आ गई थी। तब से वह अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतका पायल गर्भवती थी या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पूर्व MLC हाजी इकबाल का चौथा बेटा वाजिद हुआ गिरफ्तार, खनन माफिया के मुंशी ने दर्ज कराया था धोखाधड़ी का मुकदमा