समाजवादी पार्टी में आगरा जिले की विधानसभा सीटों पर टिकट वितरण के बाद भी अदला-बदली जारी है। सपा ने बुधवार के बाद गुरुवार को एक और प्रत्याशी बदल दिया है। आगरा की फतेहाबाद सीट के बाद दक्षिण सीट में बदलाव किया गया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Election) होने से पहले पार्टीयों में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कभी नेता पार्टी बदल रहे तो कभी पार्टी के प्रत्याशियों को अदला- बदली हो रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आगरा में 19 जनवरी को फतेहाबाद विधानसभा सीट (Fatehabad Vidhansabha Seat) से अपना प्रत्याशी बदल कर एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसके पहले इस सीट से राजेश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा थी, लेकिन बुधवार की शाम राजेश शर्मा की जगह रूपाली दीक्षित को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। बता दे कि रूपाली दीक्षित बाहुबली अशोक दीक्षित की पुत्री हैं। उन्होंने यूके से एमबीए किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस क्रम को जारी रखते हुए पार्टी ने आज यानी गुरूवार को आगरा की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के मुताबिक वैश्य महासभा के विनय अग्रवाल को नया प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन गुरूवार की सुबह रिजवान को लखनऊ बुला लिया गया है। 

इस बदलाव के बाद आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं- आगरा उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम (सपा), फतेहाबाद से रूपाली दीक्षित (सपा), एत्मादपुर से वीरेंद्र चौहान (सपा), खेरागढ़ विधानसभा से रौतान सिंह (रालोद), फतेहपुर सीकरी विधानसभा से ब्रजेश चाहर (रालोद), आगरा ग्रामीण विधानसभा से महेश जाटव (रालोद), बाह विधानसभा सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा), छावनी विधानसभा सीट से कुंवर चंद वकील (सपा) और आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से रिजवान प्रिंस (सपा)।