बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि केजरीवाल को आतंकी कहना गलत है, लेकिन देश के खिलाफ गतिविधियों में केजरीवाल का समर्थन है। इस शाहीन बाग और देवबंद में चल रहे प्रदर्शन में केजरीवाल और विपक्षी दल भी फंडिंग कर रहे हैं। 

मेरठ(Uttar Pradesh) । भाजपा विधायक संगीत सोम ने सीएए के विरोध में चल रहे धरने पर कहा कि शाहीन बाग और देवबंद में पिकनिक मनाई जा रही है। बिरयानी और नोटों के जरिए धरना चल रहा है। देश में अस्थिरता के लिए पाकिस्तान से फंडिंग हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल कर रहे फंडिंग
बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि केजरीवाल को आतंकी कहना गलत है, लेकिन देश के खिलाफ गतिविधियों में केजरीवाल का समर्थन है। शाहीन बाग और देवबंद में चल रहे प्रदर्शन में केजरीवाल और विपक्षी दल भी फंडिंग कर रहे हैं।

बीच चौराहे पर फांसी देकर मार देना चाहिए गोली
बीजेपी विधायक संगीत सोम ने देश विरोधी बयानबाजी मामले में गिरफ्तार सरजील इमाम पर कहा कि ऐसे आदमी को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर उसको गोली मार देनी चाहिए, जो आतंकवाद की बात करता हो।

आतंकवाद को पनाह देने वाले संस्थान होंगे बंद
बीजेपी विधायक ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर बोलते हुए कहा कि कोई भी संस्था अगर आतंकवाद को पनाह देने का काम करेगी तो उसको बंद करना ही होगा। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद शुरू से ही आतंकवादियों को पनाह देने का काम करता है और आज भी पनाह दे रहा है। वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिन्द आतंकवादियों को पनाह देती है। उनकी मदद करती है और इसीलिए जमीयत उलेमा-ए-हिन्द को विदेशों से फंडिंग हो रही है।