विश्वप्रसिद्ध आगरा के ताजमहल में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल परिसर में गायत्रीमंत्र गूंजने लगा। गायत्री मंत्र सुनाई पड़ते ही ताजमहल की सुरक्षा में लगी पुलिस एक्टिव हो गयी। पुलिस  गायत्रीमंत्र की आवाज आने वाले स्थान की ओर भागी। वहां पहुंचने पर सारा माजरा समझ में आ गया तब पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल गायत्रीमंत्र का उच्चारण ताजमहल घूमने आये एक स्कूल के बच्चे कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। 

आगरा(UTTAR PRADESH ). विश्वप्रसिद्ध आगरा के ताजमहल में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल परिसर में गायत्रीमंत्र गूंजने लगा। गायत्री मंत्र सुनाई पड़ते ही ताजमहल की सुरक्षा में लगी पुलिस एक्टिव हो गयी। पुलिस गायत्रीमंत्र की आवाज आने वाले स्थान की ओर भागी। वहां पहुंचने पर सारा माजरा समझ में आ गया तब पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल गायत्रीमंत्र का उच्चारण ताजमहल घूमने आये एक स्कूल के बच्चे कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमवार की दोपहर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों का एक दल ताजमहल घूमने आया था। ताजमहल के पश्चिमी गेट से वह लगभग 100 मीटर ही अंदर गए होंगे कि सारे बच्चों ने के साथ गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। बच्चों को ताजमहल का नियम पता नहीं था। गायत्री मंत्र का उच्चारण सुनकर पुलिस वहां पहुंची और बच्चों को शांत कराया। 

पुलिस ने समझाया तो शांत हो गए बच्चे 
पुलिस के मुताबिक बच्चे पतंजलि योग पीठ में रहकर पढ़ाई करते हैं। ताजमहल देखने के बाद वे पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर के करीब बैठे थे। यहां उन्होंने तेज-तेज गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। मौके पर खड़े पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें रोका। पुलिस ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार की सभी गतिविधियां ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें जैसे ही ज्ञात हुआ कि ये सब प्रतिबंध है तो वे चुप हो गए।