यूपी के शाहजहांपुर जिला कारागार में इस वर्ष महिला कैदी भी करवाचौथ का पर्व मनाएंगी। इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिन महिला कैदियों के पति उनके साथ नहीं हैं, उन्हें पति को बुलाने की भी अनुमति दी गई है।

सैय्यद मो नवाज़

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहांपुर जिला कारागार में भी महिला कैदी करवाचौथ का त्यौहार मनाएंगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने महिला कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। बता दें कि पति की लंबी उम्र के लिए महिला कैदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि जेल में बंद महिलाओं की पीड़ा को समझत हुए शाहजहांपुर जेल प्रशासन ने महिलाओं के लिए ऐसी व्यवस्था की है, जिससे की सुहागिन महिलाएं भी इस त्यौहार को मना पाएं। 

जेल में बांटी गई मिठाई और कपड़े
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कैदियों से कहा गया है कि अगर वह चाहें तो पूजा के समय जेल के पीसीओ से अपने पति को बुलाकर उनका पूजन कर सकती हैं। साथ ही महिला कैदियों को सजने-संवरने के लिए भी श्रृंगार और मिठाई आदि का सामान बुधवार शाम को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि जेल में 66 महिला कैदी हैं। इनमें से कुछ महिलाओं के पति भी उनके साथ जेल में बंद हैं। पति को बुलाने की व्यवस्था उन महिलाओं के लिए की गई है। जिनके पति उनके साथ नहीं हैं।

जेल प्रशासन ने करवाचौथ पर की खास व्यवस्था
गुरुवार के दिन करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। करवाचौथ के दिन लक्ष्मी योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिस तरह से धूमधाम से महिलाएं अपने घर में करवाचौथ का व्रत मनाती हैं। ठीक उसी तरह से इस बार वह जेल में भी यह व्रत कर पाएंगी। मिजाजी लाल ने कहा कि जेल में बंद महिला बंदियों ने करवा चौथ व्रत की खुशियां मनाते हुए सामूहिक रूप से डांडिया नृत्य किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहजहांपुर जेल में बंद महिलाओं ने नृत्य किया है। 

ट्रेन में सोते-सोते गई पत्नी की जान, शव के साथ 500 किमी तक पति ने किया सफर, शाहजहांपुर में हो गया खुलासा