शामली में महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से करने पर पीड़िता के पति ने उसे तीन तलाक देकर आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि ससुरालीजन और पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले और पति उसे आए दिन दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट करते हैं। जिससे परेशान होकर महिला पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची है। दहेज की मांग के साथ-साथ पीड़िता ने अपने पति पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। यह घटना शामली जनपद के गांव भैंसानी इस्लामपुर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज के लिए करते थे परेशान
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी महिला ने सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को लिखित तौर पर शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि ढाई वर्ष पहले उसका निकाह बुंटा निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन मायके से और दहेज लाने की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित किया करते थे। जब वह उनकी बात का विरोध करती थी तो वह लोग उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते थे। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन वह हिंसा का शिकार होती थी। 

पुलिस से शिकायत करने पर घर से निकाला
बीते 17 अगस्त को एक बार फिर दहेज के मामले को लेकर रात 10 बजे ससुरालीजन और उसके पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरूकर दी। जिससे परेशान होकर महिला ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। महिला ने बताया कि पुलिस के लौटने के बाद आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर रात में ही घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि गढ़ीपुख्‍ता थाना पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

शामली में प्रेमी युगल ने इस तरह से खत्म कर दी अपनी जीवनलीला, दोनों अलग समुदाय से रखते थे ताल्लुक