करीब 2 साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों के एक-दूसरे से मिलने की भनक जब परिजनों को लगी तो लव गुरु अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया और शादी कर लिया। 

मैनपुरी (Uttar Pradesh)। कोचिंग पढ़ाने आने वाले गुरू ने अपनी ही शिष्या को प्रेमजाल में फंसा लिया। गुरू से लव गुरु बने इस शख्स ने अपनी ही शिष्या को उसके घर से भगा ले गया। इसके बाद दोनों एसपी ऑफिस पहुंच गए और अपनी लव स्टोरी सुनाई। आरोप है कि इन्हें शिष्या के परिजनों से जान को खतरा है। वहीं एसपी ने मामलों की गहना से जांच कराने के लिए दोनों को महिला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़की नाबालिग तो नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है लव स्टोरी
मैनपुरी के करहल थाना इलाके के ग्राम धोबई के रहने वाले अंकित यादव सिरसागंज की रहने वाली छात्रा अंजली (काल्पनिक नाम) को कोचिंग पढ़ाता था। इसी दौरान वह लव गुरु बन गया और छात्रा से प्रेम करने लगा। करीब 2 साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों के एक-दूसरे से मिलने की भनक जब परिजनों को लगी तो लव गुरु अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया ।

दोनों ने एसपी को सुनाई अपनी यह लव स्टोरी
फरार होने के बाद अचानक लव गुरु अपनी शिष्या के साथ मैनपुरी एसपी अजय कुमार की ऑफिस जा पहुंचा। दोनों ने एसपी से मिलकर आपबीती सुनाए और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही कहा कि, हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। हम दोनों बालिग हैं, लेकिन हमारे परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं।

यह पता लगाएगी महिला थानाध्यक्ष
एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरु और शिष्या को महिला थाने के सुपुर्द कर दिया। महिला थानाध्यक्ष एकता सिंह को निर्देशित किया कि पहले यह पता लगाने की कोशिश करें कि कहीं शिष्या नाबालिग तो नहीं है। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)