कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। यहां से दोनों ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह घर गईं और उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।

रायबरेली (Uttar Pradesh). कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। यहां से दोनों ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह घर गईं और उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। बता दें, अजय पाल की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखी ये बात
अजय पाल के परिजनों से मिलने के बाद सोनिया और प्रियंका ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद प्रियंका ने ट्वीट किया। प्रियंका ने अपने टि्वट का शीर्षक 'अजीब दास्तां है ये..कहां शुरू कहां खतम..' दिया। जिसमें उन्होंने लिखा, वे (अमित शाह) यूपी में उन्हें चुनौती दे रहे हैं, जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले। गृहमंत्रीजी को जिन्हें चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बाते कर रही हैं। 

ट्वीट से प्रियंका ने साधा सपा बसपा पर निशाना
इस दौरान प्रियंका ने एक तीर से सपा-बसपा पर निशाना साधा। बता दें, मंगलवार को लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह ने जागरूकता रैली में मायावती व अखिलेश यादव को सीएए के मुद्दे पर पांच मिनट की खुली बहस करने की चुनौती दी थी। हालांकि, इसके जवाब में मायावती और अखिलेश ने गृहमंत्री को बहस के लिए तैयार रहने का जवाब दिया है।