यूपी के महोबा में शुक्रवार को एक दरोगा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, कई सालों से महोबा में तैनात दरोगा का प्रयागराज ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद से वो परेशान था। इसी साल अप्रैल में वह रिटायर होने वाला था।  

महोबा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा में शुक्रवार को एक दरोगा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, कई सालों से महोबा में तैनात दरोगा का प्रयागराज ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद से वो परेशान था। इसी साल अप्रैल में वह रिटायर होने वाला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसपी ने कही ये बात
दरोगा रमाकांत सचान कोतवाली में तैनात थे। कोतवाली परिसर में स्थित आवास में वो रहते थे। एसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया, सुबह सूचना मिली कि रमाकांत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, कई सालों से महोबा में तैनात दरोगा का ट्रांसफर प्रयागराज हो गया था। जिसके कारण वह तनाव में थे। अप्रैल 2020 में ही वह रिटायर होने वाले थे। 

परिवार के आने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति 
एसपी ने कहा, दरोगा रमाकांत के पास कोतवाली मालखाने का चार्ज था। परिवार को सूचित किया जा चुका है। परिजनों के आने के बाद मामले की स्थिति और स्प्ष्ट हो सकेगी। उनका परिवार कानपुर देहात में रहता है।