27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पति मनीष कुशवाहा के मुताबिक रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को दी मौके पर पीआरवी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। 

गोरखपुर ( Uttar Pradesh) ।  शादी के बाद नई नवेली दुल्हन आधी रात को घर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला ली। परिवार के लोगों की नींद खुलती कि नकदी सहित 15 लाख रुपए के कीमत के गहने लेकर फरार हो गई। हालांकि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवारीजनों को खबर लगते ही 112 नम्बर पर सूचना दी। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमान पुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी। 29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। दुल्हन पहली विदाई के तहत मायके गई। अभी चार दिन पहले ही दुल्हन वह अपनी ससुराल लौटी थी। 

पति ने सुनाई पूरी कहानी
27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पति मनीष कुशवाहा के मुताबिक रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को दी मौके पर पीआरवी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। मनीष ने बताया कि घर से कैश, जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर वह फरार हुई है।