पुलिस को कुछ माह पूर्व सूचना मिली थी कि देहलीगेट क्षेत्र के निवासी रहीसुद्दीन ने दो पासपोर्ट बनवा रखा है। वह अक्सर पाकिस्तान की यात्रा करता है। इसकी जांच थाना देहली गेट पुलिस के साथ ही एलआईयू भी कर रही थी। 

मेरठ (उत्तर प्रदेश) । मेरठ पुलिस ने देहलीगेट से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम रहीसुद्दीन बताया है, जो देहलीगेट का निवासी है और तीन माह में अलग-अलग नाम से दो पासपोर्ट बनवा चुका है। कई बार पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका है। पुलिस ने दोनों पासपोर्ट बरामद कर लिए है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ माह पहले मिली थी सूचना
पुलिस को कुछ माह पूर्व सूचना मिली थी कि देहलीगेट क्षेत्र के निवासी रहीसुद्दीन ने दो पासपोर्ट बनवा रखा है। वह अक्सर पाकिस्तान की यात्रा करता है। इसकी जांच थाना देहली गेट पुलिस के साथ ही एलआईयू भी कर रही थी।

एलआईयू की रिपोर्ट पर की कार्रवाई
जांच में पुष्टि होने के बाद एलआईयू ने अफसरों को रिपोर्ट सौंप दी। सोमवार को इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों पासपोर्ट बरामद कर लिए। उससे पूछताछ की जा रही है।