पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कामरान और वहाब के बीच कोई संबंध है। बता दें कि कामरान खान ने 22 मई को सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में गोमती नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को न छोड़ने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने वाले को भी महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद वहाब के रूप में हुई है। बता दें कि सीएम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक और धमकी मिली थी। इस मैसेज में मुंबई से गिरफ्तार किए गए कामरान को छोड़ने और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र एटीएस ने जानकारी के बाद 20 साल के मोहम्मद वहाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह दारुसलम कॉलोनी, मदीना चौक, नासिक का रहने वाला है।

पुलिस कर रही जांच