यूपी के आगरा में एक झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक बाबा ने ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी। इतना ही नहीं, बलि देने के बाद आरोपी ने मासूम का शव बोरे में बंद करके झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के 2 सप्ताह बाद छानबीन के बाद मासूम का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अंधविश्वास के चलते होने वाली अनेकों घटनाएं रोजाना सामने आती हैं। ऐसे में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। इसी अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला यूपी के आगरा से सामने आया। जहां एक झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक बाबा ने ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी। इतना ही नहीं, बलि देने के बाद आरोपी ने मासूम का शव बोरे में बंद करके झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के 2 सप्ताह बाद छानबीन के बाद मासूम का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भक्तों की कमी होने पर माता को खुश करने के लिए चढ़ाई बलि
आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे की कथित रूप से बलि दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान भोला उर्फ हुकम सिंह पुत्र कैलाशी के रूप में हुई है जो झाड़-फूंक का काम करता था। उन्होंने बताया कि झाड़-फूंक के काम में भक्तों की संख्या कम होने पर उसने गांव में चामड़ माता को खुश करने के लिए ऋतिक नामक बच्चे की बलि दे दी। 

बच्चे को अकेला खेलते देख कर लिया अपहरण
आरोपी भोला ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि 15 जून को बरिगवां बुजुर्ग के रामअवतार के ढाई साल के बेटे ऋतिक को उसने पास के कुएं के पास अकेला खेलते देख अगवा कर लिया था और फिर उसने अपने ट्यूबवैल के कमरे में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। भोला ने बताया कि उसने उस मासूम को देवी मां के चरणों में रख दिया, कुछ देर बाद उसने ऋतिक को बोरे में बंद कर झाडिय़ों में छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अचानक से बच्चे के गायब होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। काफी देर तक जब कोई अता पता नहीं चला तो उस बच्चे के पिता ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जांच में जुटी पुलिस और ग्रामीणों को 16 जून को गायब हुए बच्चे का शव गांव से बाहर सूखी पड़ी किवाड़ नदी में पड़ा मिला था।

यूपी में देर शाम 11 IAS अफसरों के हुए तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त और नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज