यूपी के संभल में सोमवार को हुई एक शादी पूरी तरह से राष्ट्रवाद को समर्पित रही। शादी में हर चीज में तिरंगे के रंग को ध्यान में रखा गया था। फिर चाहें दूल्हे की पगड़ी हो या फूलों की जयमाला। यही नहीं शादी में जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनाने का फ्लैक्स भी लगाया गया।

संभल (Uttar Pradesh). यूपी के संभल में सोमवार को हुई एक शादी पूरी तरह से राष्ट्रवाद को समर्पित रही। शादी में हर चीज में तिरंगे के रंग को ध्यान में रखा गया था। फिर चाहें दूल्हे की पगड़ी हो या फूलों की जयमाला। यही नहीं शादी में जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनाने का फ्लैक्स भी लगाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
चंदौसी के रहने वाली रोडवेजकर्मी अनिल मिश्रा के बेटे मोहित की सोमवार को धूमधाम से शादी हुई। शादी में सब तिरंगामय नजर आया। तिरंगा रंग की पगड़ी पहने मोहित ने अपनी दुल्हन को तिरंगे रंग की बनी फूलों की माला पहनाई। यही नहीं, वैंकेट हॉल को तिरंगे रंग से सजाया गया था। स्टेज पर जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनाने की मांग का फ्लैक्स लगा था। फिल्म गानों के अलावा शहनाई संग देश भक्ति के गाने बज रहे थे। इस अनोखी शादी में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने पहुंच वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

शादी के कार्ड में छपवाया था ये मैसेज
शादी के कार्ड में अनिल मिश्रा ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में मैसेज छपवाया था। उन्होंने इसके बारे में लोगों को जानकारी दी थी। वो कहते हैं, सीएए हिंसा के दौरान संभल समेत पूरे देशभर में रोडवेज बसों में तोड़फोड़ और आगजनी से मैं बहुत दुखी था। इसलिए शादी के कार्ड पर सीएए की वास्तविकता बताई।